बिहार में होगा कोल्ड डे का खतरा, अगले 100 घंटे होगा घना कोहरा
पटना। पटना सहित समूचे बिहार में मंगलवार को कोहरा और धूप में जंग छिड़ी रही। दोनों के बीच रस्सा-कसी में कोहरे का पलड़ा भारी रहा। प्रदेश में अगले सौ घंटे तक पूरे बिहार में कोल्ड डे की स्थिति रहेगी। पटना के अलावा गया, भागलपुर और पूर्णिया में अधिकतम तापमान में गिरावट आयी है। बक्सर में अधिकतम तापमान में 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गयी है। आज आसमान में आंशिक रूप से बादल छाये रहेंगे। वर्षा की उम्मीद नहीं है। हल्के हवा 4 से सात किमी प्रति घंटा की रफ्तार से पूर्वा बह रही है। पटना में अधिकतम तापमान 16.8, गया में 21.1, भागलपुर में 16.7 व पूर्णिया में 16.3 डिग्री रहा हैं। वही पटना में 24 घंटे में दो डिग्री तक तापमान नीचे आया आया हैं।

पछुआ हवा के चलने से न्यूनतम तापमान गिरावट
पटना में पछुआ हवा के चलने से न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की कमी आयी। न्यूनतम तापमान में कमी होने से कपकपी बढ़ गयी। मंगलवार को न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि सोमवार को न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस था। वहीं अधिकतम तापमान भी सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस कम रहा। मंगलवार को अधिकतम तापमान 16.8 डिग्री सेल्सियस रहा। ठंड के सितम से बचने के लिए लोगों ने अपने घरों में हीटर और ब्लोअर का सहारा लिया।
कोहरा से 100 मीटर देखना भी मुश्किल
एक बार फिर पछुआ हवाओं ने शहरवासियों को ठिठुरा दिया है। बुधवार की सुबह कोहरे की चादर में शहर लिपटा हुआ था। कोहरे की वजह से लोगों को 100 मीटर दूरी पर कुछ भी देखने में मुश्किल हो रही थी। हालांकि दोपहर में हल्की धूप निकली, लेकिन रात 9 बजे से कुहासा का असर दिखने लगा।
अगले चार दिनों तक रहेगी कनकनी भरी ठंड
मौसम विभाग के अनुसार आज बुधवार को तापमान में मामूली उतार-चढ़ाव हो सकता है। लोगों को सेहत के प्रति सचेत करने की सलाह दी गयी है। हवा की दिशा में लगातार हो रहे परिवर्तत से मौसम बार-बार करवट बदल रहा है। बिहार में अगले चार दिनों तक कनकनी भरी ठंड रहेगी।
बिहार में अगले 100 घंटे रहेगा कोल्ड
बिहार में अगले सौ घंटे तक पूरे बिहार में कोल्ड डे की स्थिति रहेगी। प्रदेश के अधिकतर इलाके में पछुआ चलने की वजह से शीत लहर से न्यूनतम और अधिकतम पारा और नीचे आयेगा। उत्तरी और दक्षिणी बिहार समान रूप से मध्यम और घने कोहरे की चपेट में रहेगा। मंगलवार को भी पूरे प्रदेश में कोल्ड डे रहा। फिलहाल हिमालय की बर्फबारी और पछुआ ने गंगा के मैदानी इलाके में ठिठुरने के लिए विवश कर दिया है।
बिहार में फैली कोहरे की चादर
पटना सहित समूचे बिहार में मंगलवार को कोहरा और धूप में जंग छिड़ी रही। दोनों के बीच रस्सा-कसी में कोहरे का पलड़ा भारी रहा। दोपहर दो बजे के बाद कुछ धूप निकली। सोमवार की रात कोहरे की चादर इस तरह फैली कि लोग हैरत में पड़ गये। सुबह की दृश्यता औसतन सौ मीटर रही। रात की दृश्यता 20 से 40 मीटर के बीच तक पहुंच गयी थी। पछिया की पांच किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार ने गलाव का अनुभव कराया।

