February 20, 2026

फतुहा : वार्ड पार्षद से लूट मामले में 4 बाइक सवार बदमाशों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

फतुहा। बीते रविवार को स्थानीय वार्ड संख्या 12 के पार्षद दीपक कुमार से कैश लूट मामले में पुलिस ने उनके बयान पर चार अज्ञात बाइक सवार बदमाशों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर लिया है। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर अपराधियों को पता लगाने में जुटी है। हालांकि पुलिस को इस मामले में अब तक कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। पुलिस दूसरे दिन भी फोरलेन पर रेस्टोरेंट व अन्य जगहों पर लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की, लेकिन फुटेज से पुलिस को कोई ठोस सुराग नहीं मिल पा रहा है। वैसे पुलिस मामले को जल्द ही खुलासा करने का दावा कर रही है। विदित हो कि बीते रविवार को बाइक सवार अपराधियों ने फोरलेन ओवरब्रिज पर हथियार के बल पर दिनदहाड़े वार्ड पार्षद दीपक कुमार से 5 लाख 19 हजार रुपए लूट लिए थे।

You may have missed