February 20, 2026

PATNA : दानापुर में सड़क किनारे आग ताप रहे दो लोगों को ट्रैक्टर ने कुचला, ट्रैक्टर ड्राइवर गिरफ्तार

दानापुर। राजधानी पटना से सटे दानापुर के शाहपुर इलाके सोमवार को ठंड से बचने के लिए सड़क किनारे आग ताप रहे दो व्यक्ति को ट्रैक्टर ने कुचल डाला। इस हादसे में दोनों व्यक्तियों की दर्दनाक मौत घटनास्थल पर ही हो गई। घटना से गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर जमकर प्रदर्शन किया। पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर सड़क जाम को खत्म कराया। वहीं धक्का मार कर भाग रहे ट्रैक्टर ड्राइवर को पुलिस ने गिरफ्तार कर ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार, शाहपुर मोहल्ले में दानापुर-शाहपुर मुख्य मार्ग के पास कुछ लोग सड़क के किनारे ठंड से बचने के लिए अलाव जलाकर आग ताप रहे थे। एक ट्रैक्टर तेजी से उधर से गुजर रहा था। ट्रैक्टर के बगल से एक साइकिल सवार युवक गुजरा। साइकिल सवार युवक को बचाने के चक्कर में ट्रैक्टर सड़क किनारे आग ताप रहे लोगों को कुचल डाला। इस हादसे में शाहपुर निवासी अजीत महतो 55 वर्ष एवं दीनानाथ राम 60 वर्ष की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं घटना को अंजाम देने के बाद ड्राइवर ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया। वहीं घटना से मोहल्ले के लोग उग्र हो गए और सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर मामला को शांत कराया। ट्रैक्टर को जब्त कर थाने ले आई। वहीं धक्का मार कर भाग रहे ट्रैक्टर ड्राइवर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार ट्रैक्टर ड्राइवर का नाम दिलीप कुमार और उप ड्राइवर चुन्नू कुमार है। दोनों मनेर के ब्रह्मचारी गांव के निवासी हैं।
शाहपुर थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों व्यक्ति के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि यह दुर्भाग्य ही कहा जा सकता है कि इस सड़क के किनारे आग ताप रहे लोगों को अनियंत्रित ट्रक ने कुचल डाला।

You may have missed