बिहार में पछुआ से लगातार बढ़ी रही कनकनी, अभी 5 डिग्री तक गिरेगा दिन का तापमान

पटना। बिहार में अब दिन में भी रात की तरह ठंड पड़ेगी। बिहार में 5 से 10 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही पछुआ और उत्तर पछुआ हवा का प्रभाव सोमवार को भी देखने को मिलेगा। कोहरा और धुंध के साथ हुई दिन की शुरुआत ठंड बढ़ाने का काम करेगी। मौसम विभाग के मुताबिक 24 घंटे में रात के तापमान में कोई खास परिवर्तन तो नहीं हुआ लेकिन दिन के तापमान में 4 से 5 डिग्री की गिरावट हुई है। वहीं सबसे कम तापमान फारबिसगंज (अररिया) में 8 डिग्री दर्ज किया गया।

सतह से 1.5 किलो मीटर ऊपर तक तेज हवा

मौसम विभाग के मुताबिक सतह से 1.5 किलो मीटर ऊपर तक पछुआ तथा उत्तर पछुआ हवा का प्रवाह लगातार बना हुआ है। इस कारण से राज्य का मौसम शुष्क बना रहेगा। हालांकि न्यूनतम तापमान में 3 से 4 दिनों तक कोई खास परिवर्तन तो नहीं होगा लेकिन राज्य के कुछ स्थानों पर सुबह के समय हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा देखने को मिलेगा। इससे दिन में भी कनकनी बनी रहेगी।

दिन के तापमान में हुई गिरावट

मौसम विभाग के मुताबिक 24 घंटे में राज्य का मौसम शुष्क बना रहा। इस दौरान न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन देखने को नहीं मिला। राज्य का न्यूनतम तापमान औसतन 10 से 12 डिग्री के बीच ही रिकॉर्ड किया गया। इस दौरान अधिकतम तापमान में 4 से 5 डिग्री की गिरावट देखी गई है। राज्य का अधिकतम तापमान औसतन 17 से 19 डिग्री के बीच रिकॉर्ड किया गया। राज्य का सबसे कम न्यूनतम तापमान फारबिसगंज (अररिया) में 8 डिग्री दर्ज किया गया। इस दौरान कई स्थानों पर कोहरा भी देखा गया।

12 डिग्री रहा सुबह पटना का पारा

सोमवार की सुबह कनकनी बढ़ गई है। पटना का तापमान 12 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है। बक्सर में 11, दरभंगा में 12, भागलपुर में 13 और गया में भी 12 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक इधर न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन का पूर्वानुमान नहीं है लेकिन दिन के तापमान में गिरावट से भी ठंड का प्रभाव तेजी से बढ़ेगा।

You may have missed