BIHAR : कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री केबी सहाय की 122वीं जयंती मनायी
पटना। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. केबी सहाय की 122वीं जयंती कांग्रेस मुख्यालय, सदाकत आश्रम में मनायी गई। समारोह की अध्यक्षता बिहार कांग्रेस कमिटी के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. समीर कुमार सिंह ने की। इस अवसर पर डॉ. सिंह ने केबी सहाय के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि बिहार में जमींदारी प्रथा के उन्मूलन तथा भूमि सुधार कार्यक्रम को लागू करने में स्व. सहाय की बड़ी भूमिका थी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के राजस्व मंत्री तथा बाद में मुख्यमंत्री के रूप में उन्होंने दलितों, पिछड़ों तथा अल्पसंख्यकों के उत्थान के लिए अनेक कार्यक्रम को लागू किया।
इसके पूर्व ब्रजेश प्रसाद मुनन, पूर्व मंत्री अर्जुन मंडल, लाल बाबू लाल, संजीव कुमार कर्मवीर, अरविंद लाल रजक, सुधा मिश्रा, मधुरेन्द्र कुमार सिंह, धनंजय शर्मा, राम नरेश चौधरी, केबी सहाय के दामाद डॉ. हेमंत कुमार, मिथिलेश शर्मा मधुकर, निरंजन कुमार, आयुष भगत, शाहनवाज अहमद, राजीव सिन्हा, रूमा सिंह, हसीब खान, बिपिन झा के अलावे बड़ी संख्या में उपस्थित कांग्रेस नेताओं ने भी स्व. सहाय के चित्र पर माल्यार्पण किया।


