December 7, 2025

PATNA : राजधानी में साथी किन्नर की हत्या पर किन्नर समुदाय का जोरदार हंगामा, पुलिस ने किन्नरों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

पटना। बिहार की राजधानी पटना में जहां एक किन्नर की संदेहास्पद मौत के बाद जमकर हंगामा हुआ है। पटना के कंकड़बाग में एक किन्नर की संदेहास्पद मौत हुई है। जिसको लेकर किन्नरों ने जमकर हंगामा किया है। मृतक किन्नर की पहचान उषा किन्नर के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार उषा किन्नर को अपराधियों को गोली मारकर दो दिन पहले हत्या कर दी थी। मंगलवार को किन्नर की लाश मिलते ही किन्नरों ने जमकर हंगामा किया और अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग की। वही घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची। किन्नर की मौत के बाद हंगामा कर रहे किन्नरों के साथ पुलिस की झड़प भी हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने किन्नरों को खदेड़ दिया।

बताया जा रहा हैं की पुलिस ने किन्नरों को दौड़ा दौड़ाकर पीटा है। हंगामा कर रहे किन्नरों ने आगजनी और तोड़फोड़ भी की है। जानकारी के अनुसार ASP सदर संदीप सिंह पर किन्नरों के साथ दुर्व्यहार करने का आरोप लगा है। बता दें कि किन्नर की गोली मारकर हत्या किसने और क्यों की है, अभी इसका पता नहीं चला है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

You may have missed