February 21, 2026

फतुहा : चोरों ने तोड़ा आठ कमरे का ताला, लेकिन नहीं जा पाएं कोई सामान, जानिए वजह

फतुहा। शुक्रवार की रात्रि फतुहा थाना क्षेत्र के दरियापुर स्थित एक बंद घर का चोरों ने मेन गेट समेत घर के अंदर बने आठ कमरे का ताला तोड़ दिया। लेकिन घर से किसी भी सामान को ले भागने में असफल रहे। शनिवार की सुबह जब आसपास के लोगों को बंद पड़े घर का मेन गेट के खुले ताले पर जब नजर पड़ी तो पटना में रहने वाली घर मालिक की पुत्री को फोन पर सूचना दी गई। घर मालिक की पुत्री अपने एक रिश्तेदार के साथ दरियापुर अपनी घर पहुंची तथा घर का मुआयना किया। जानकारी होते ही पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची तथा चोरों के द्वारा किए गए वारदात की छानबीन की। यह घर दरियापुर निवासी स्वर्गीय सुनील कुमार सिंह की है, जिनकी दो साल पहले निधन हो चुका है। इसके पहले उनकी पत्नी की भी निधन हो चुका है। चार बेटियों में दो अपने ससुराल में रहती है तथा पिता के मौत के बाद दो बेटियां अपने मामा के घर पटना में रह रही है। इस स्थिति में यह घर पिछले दो साल से बंद था।
घर पर पहुंची घर मालिक की छोटी बेटी ने बताया कि चोरों ने घर के अंदर सभी कमरों का ताला तोड़ा है। बक्से, सूटकेस व आलमारी भी चोरों ने खोले हैं लेकिन कोई भी सामान वे लोग नहीं ले जा सके हैं। इस स्थिति में चोरों की मंशा को आकलन करने में पुलिस जुटी है।

You may have missed