बिहार में अगले 24 घंटों में पश्चिमी विक्षोभ के कारण बढ़ेगी ठंड, तापमान में होगी गिरावट

पटना, बिहार। राजधानी पटना के साथ साथ बिहार में पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य का मौसम शुष्क रहा हैं। इसके साथ ही न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। सुबह और रात में ठंड है लेकिन दिन में साफ मौसम और धूप से इसका असर अभी खास नहीं है। अगर 24 घंटों में अधिकतम तापमान की बात करें तो कोई खास परिवर्तन नहीं हुआ। अधिकतम तापमान 26-28 डिग्री के बीच दर्ज किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना  से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश में अभी पछुआ हवा का प्रभाव बना हुआ है।

उत्तर पश्चिमी हवा से बिहार में बढ़ेगी ठंड

जानकारी के अनुसार, उत्तर पश्चिमी हवा के कारण प्रदेश में धीरे-धीरे ठंड का असर देखने को मिल रहा है। वहीं एक चक्रवाती परिसंचरण का क्षेत्र बंगाल की खाड़ी में बने होने के कारण तापमान में आंशिक गिरावट के आसार हैं। मौसम विभाग की मानें तो राज्य में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव की वजह से कड़ाके की ठंड पड़ेगी। मौसम विज्ञानी संजय कुमार ने बताया कि सुबह और शाम में ठंड का असर हो रहा है। सुबह में मध्यम स्तर का कोहरा छाए रहने का अनुमान है। हालांकि इस प्रकार का सिस्टम प्रदेश में अभी नहीं बन रहा है। बीते 24 घंटों की बात करें तो पूर्णिया में पांच सौ मीटर दृश्यता दर्ज की गई है। प्रदेश में अगले दो से तीन दिनों में रात का तापमान 2-3 डिग्री गिर सकता है।

बता दे की पटना में अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। भागलपुर में अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। यहां मौसम साफ है। आज शुक्रवार को दिन में अच्छी धूप रहेगी।

You may have missed