February 19, 2026

BARH : महिला मुखिया प्रत्याशी के समर्थकों पर हमला, पूर्व मुखिया गंभीर रूप से घायल

बाढ़। पटना जिला के बाढ़ अनुमंडल अंतर्गत बेलछी प्रखंड में 8 दिसंबर को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव होना है। सोमवार को चुनाव प्रचार का अंतिम दिन है। इस दौरान प्रखंड क्षेत्र में चुनाव प्रचार के दौरान असामाजिक तत्वों द्वारा महिला मुखिया प्रत्याशी के समर्थकों पर ईट पत्थर से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। इस हमले में एक महिला समर्थक को सिर में गंभीर चोटें आई है। घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।मिली जानकारी के अनुसार बेलछी प्रखंड के बेलछी पंचायत में निवर्तमान मुखिया प्रत्याशी मीना देवी अपने दर्जनों समर्थकों के साथ विभिन्न गांव में जनसंपर्क अभियान चला रही थी। जब वह भीखोचक गांव में मतदाताओं से वोट मांगने पहुंची तो असामाजिक तत्वों ने प्रचार कर रहे समर्थकों पर हमला बोल दिया।

जिससे गांव में अफरा-तफरी मच गई। वही इस हमले में बेलछी पंचायत की पूर्व मुखिया सुनीता देवी सिर पर चोट लगने से गंभीर रूप से घायल हो गई है। उन्हें बेलछी स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद अनुमंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया गया है। लोगों का आरोप है कि निवर्तमान मुखिया प्रत्याशी मीना देवी के पक्ष में उमड़ रहे लोगों के जनसैलाब को लेकर प्रतिद्वंद्वियों को पच नहीं रहा है। यह घटना उसी के परिप्रेक्ष्य में देखा जा रहा है।

You may have missed