February 19, 2026

अब दिल्ली से एक क्लिक से कटाएं अपनी जमीन की रसीद और पाएं नक्शा, जानिए पूरा मामला

दिल्ली-बिहार। में राज्य सरकार लगातार भूमि विकास से जुड़े कामों के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाएं बना रही है। इसी कड़ी में बिहार सरकार के राजस्व सुधार एवं भूमि विभाग ने दिल्ली में रह रहे बिहार के सभी निवासियों को एक बड़ी सौगात दी है। बता दें कि अब आप दिल्ली में रहकर बिहार के अपने जमीन से जुड़ी सभी सेवाओं का लाभ बस एक क्लिक के माध्यम से ले पाएंगे।

जानकारी के अनुसार, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग दिल्ली में हेल्प डेस्क खोलेगा। विभाग की सारी ऑनलाइन सुविधाएं वहां उपलब्ध होंगी। दिल्ली में बैठा व्यक्ति बिहार की अपनी जमीन की रसीद वहीं से कटा सकेगा और वहीं से नक्शा भी प्राप्त कर सकेगा। राज्य में चल रहे विशेष सर्वे से जुड़ी समस्याओं का भी समाधान हो पाएगा। इस संबध में विभाग के अपर मुख्य सचिव विवेक सिंह ने दिल्ली के स्थानिक आयुक्त को पत्र भेजकर पूरी व्यवस्था करने को कहा है।

जानकारी के अनुसार, राजस्व विभाग यह व्यवस्था चाणक्यपुरी स्थित बिहार निवास, बिहार भवन और द्वारका स्थित बिहार सदन में भी करेगा। साथ ही वहां कर्मियों की प्रतिनियुक्ति करेगा। प्रतिनियुक्त कर्मी ऑनलाइन व्यवस्था को लेकर पूरी तरह से ट्रेंड होंगे। वही इस केंद्र पर डाटा एंट्री ऑपरेटर भी वहां होंगे, जो ऑनलाइन सेवाओं के लिए उपलब्ध होगें। इसके साथ साथ बिहार में अधिकारियों की टीम भी बनेगी। टीम हर महीने दिल्ली जाकर वहां आने वाली समस्याओं पर नजर रखेगी। अगर काम पेंडिंग रहेगा तो उसका तुरंत समाधान करेगी।

You may have missed