February 25, 2026

फतुहा : गोष्ठी में नागरिकों के दायित्व पर हुई चर्चा

फतुहा। शनिवार को सोनारु गांव में संविधान दिवस के तहत नागरिकों के दायित्व पर चर्चा के लिए गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी का आयोजन बिहार अधिवक्ता परिषद के द्वारा की गई। इस गोष्ठी में आए मुख्य अतिथि बिहार भूमि न्यायाधिकरण के न्यायमूर्ति संजय प्रिय ने लोगों से अपील किया कि समाज के अंतिम पायदान पर बैठे लोगों की सेवा कर उन्हें कानूनी अधिकार दिलाने की संकल्प लें। ऐसा होने से समाज में बदलाव होगा तथा उन्हें अपने दायित्वों को निर्वहन करने में मदद मिलेगी। न्यायमूर्ति संजय प्रिय द्वारा सोनारु गांव में न्याय केन्द्र का भी शुभारंभ किया गया।
वहीं अधिवक्ता परिषद के अध्यक्ष विनोद कुमार सिन्हा ने भी नागरिकों के दायित्व सबंधित जानकारी लोगों को विस्तार से बताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सोनारु निवासी रविन्द्र किशोर प्रसाद सिन्हा ने किया। इस मौके पर अधिवक्ता परिषद के क्षेत्रीय सचिव सुनील कुमार, हाईकोर्ट के अधिवक्ता नवीन प्रसाद सिन्हा, धीरज कुमार सिन्हा, चंदन कुमार सिन्हा, कुंदन सिन्हा मौजूद थे।

पीठासीन अधिकारी की तबियत बिगड़ी, भर्ती
फतुहा। शनिवार को फतुहा हाईस्कूल स्थित चुनाव डिस्पैच सेंटर पर एक पीठासीन अधिकारी की एकाएका तबियत बिगड़ गई और वे बेहोश हो गये। इस घटना को देख वहां मौजूद पटना सिटी एसडीओ मुकेश रंजन व सीडीपीओ अधिकारी जया मिश्रा ने आनन फानन में सरकारी वाहन से सीएचसी पहुंचाया। सीएचसी में बिमार पड़े पीठासीन अधिकारी का इलाज चल रहा है। चिकित्सक के अनुसार उनकी हालत स्थिर बतायी जाती है। पीठासीन अधिकारी गुलजार बाग के विद्युत विभाग के कार्यालय सहायक विरेन्द्र कुमार है।

You may have missed