February 25, 2026

बोचहां विधानसभा से VIP विधायक मुसाफिर पासवान हुआ निधन, लम्बे समय से चल रहे थे बीमार, दिल्ली के गंगा राम अस्पताल में ली अंतिम सांस

बिहार। बिहार की बोचहां विधानसभा सीट से वीआईपी पार्टी के विधायक रहे मुसाफिर पासवान का निधन हो गया है। उन्होंने दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में आखिरी सांस ली। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। पार्टी अध्यक्ष मुकेश सहनी ने इसकी जानकारी दी। सहनी ने विधायक के निधन को बिहार के लिए एक अपूरणीय क्षति बताया है। सहनी ने इस दुखद खबर को फेसबुक पर साझा करते हुए लिखा की बोचहां विधानसभा से वीआईपी पार्टी के विधायक श्री मुसाफिर पासवान जी अब हमारे बीच नही रहे। मुसाफिर जी लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे, उनका इलाज दिल्ली के गंगा राम अस्पताल में चल रहा था।

वही आगे सहनी ने लिखा की हम सभी ने उन्हें बचाने का हर संभव प्रयास किया। मुसाफिर जी के निधन की खबर अत्यंत दुःखद है। उनका निधन पूरे बिहार राज्य के लिए अपूरणीय क्षति है। इससे पहले भी 19 सितंबर को मुसाफिर पासवान के निधन की खबरें सामने आई थीं। तब अगले दिन सोशल मीडिया के जरिए उन्होंने बताया था कि वे जिंदा हैं। लोगों ने उनके स्वास्थ्य का हाल जानना शुरू कर दिया था। तब उन्होंने फेसबुक पोस्ट के जरिए बताया था कि वे स्वस्थ हैं और परिवार के साथ सकुशल हैं।

You may have missed