मुजफ्फरपुर में झील के बीच होगा फ्लोटिंग रेस्टोरेंट का निर्माण, जानिए क्या होगा खास

मुजफ्फरपुर, बिहार। वैसे तो बिहार में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कई ऐसे निर्माण किए जा रहे हैं जिसके बाद बिहार में पर्यटक ज्यादा से ज्यादा आ पाएंगे। वही बिहार में कई ऐसे स्थलों को और भी हाईटेक बना दिया गया है जहां पर देश-विदेश से पर्यटक आ रहे हैं। इसी बीच बिहार में स्मार्ट सिटी योजना के तहत एक शानदार झील को और भी हाईटेक बनाकर उसे पार्क के रूप में विकसित किया जाएगा जहां पर कई ऐसी शानदार सुविधाएं दी जाएगी जिसके बाद यह झील अपने आप में बहुत ही आकर्षक लगेगा। बता दे की यह झील बिहार के मुजफ्फरपुर के शहर के बीचोबीच स्थित है उसे सिकंदरपुर मन के नाम से भी जाना जाता है सिकंदरपुर मन को विकसित करने का काम शुरू हो चुका है। इसे स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत विकसित किया जा रहा है। वही यहाँ पर कई शानदार सुविधाएं होगी। स्मार्ट सिटी की डीपीआर के अनुसार मन सौंदर्यीकरण योजना में बड़े पैमाने पर काम होना है। इसके चारों ओर फूलों की क्यारियों के साथ टहलने के लिए पाथ बनेगा। वही यहाँ पर फ्लाटिंग रेस्टोरेंट का भी विकास किया जाएगा ताकि यहाँ आने वाले लोगों को भोजन का अलग आनंद मिले सकेगा।

वही पार्क के बीच बैठने के लिए जगह-जगह सिटिंग स्टैंड बनेंगे। म्यूजिकल फाउंटेन के साथ फ्लोटिंग रेस्टोरेंट होगा। जहां शहरवासी मस्तानी शाम गुजार सकेंगे। बच्चों के लिए नौका विहार बनेगा। बोट से मन का सैर किया जा सकता है। मन के चारों ओर रोड बनाया जाएगा। मेरिन ड्राइव रोड का भी विकास होना है। इसे डबल लेन का बनाया जाना है। सिकंदरपुर मन, जूरन छपरा के सामने और ब्रह्मपुरा मन को एक साथ जोड़ा जाएगा। पुल के नीचे से बोट गुजरकर मन के सभी भाग में पहुंचा जा सकेगा। बता दे की सिकंदरपुर मन के सौंदर्यीकरण का काम शुरू कर दिया गया है।

About Post Author

You may have missed