September 19, 2026

बाढ़ के घोसवरी के कई इलाकों में चला छापामारी का अभियान, 4 लोग शराब के साथ गिरफ्तार

बाढ़, पटना। बिहार में शराब कारोबारियों के खिलाफ लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में पटना के बाढ़ अनुमंडल के तहत घोसवरी थाने की पुलिस ने थाना क्षेत्र के कई इलाकों में शनिवार देर रात्रि छापामारी अभियान चलाया। छापामारी अभियान के तहत 20 लीटर देसी शराब के साथ चार शराब तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। घोसवारी थाना अध्यक्ष संजीव मौआर ने बताया कि घोसवरी के गोसाई गांव, बलवा सहित कई गांवों में छापामारी अभियान चलाया, जहां भारी मात्रा में शराब को नष्ट किया जबकि 30 लीटर देसी शराब जब्त किया है। वही गिरफ्तार आरोपियों में बाल्मीकि चौहान, चंद्रमौली साव, एसपी पासवान, बाल्मीकि राम शामिल है।

You may have missed