September 23, 2026

फतुहा : ट्रक खलासी की सड़क हादसे में मौत

फतुहा। शनिवार की सुबह नयका रोड में अज्ञात वाहन के टक्कर से एक ट्रक खलासी की जान चली गयी। जानकारी होते ही परिजन तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे तथा शव को आॅटो में लाद थाने ले आए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए पटना भेज दिया। मृतक की पहचान धनरुआ थाना क्षेत्र के पभेड़ी मोड़ निवासी विपिन साव का 18 वर्षीय पुत्र अंकित कुमार के रुप में हुई है। बताया जाता है कि उसका ट्रक नयका रोड में थाना क्षेत्र के ढीवरा के समीप सड़क किनारे खड़ी थी। वह चाय पीने के लिए सड़क पार कर रहा था। तभी वह सड़क हादसे का शिकार हो गया।

You may have missed