20 नवंबर से शुरू होगा अटल पथ का दूसरा फुट ओवरब्रिज, अगले साल जून तक गंगा पथ से जुड़ेगा आर ब्लॉक-दीघा अटल पथ
पटना। बिहार में परिवहन और ट्रैफिक व्यवस्था जल्दी हाईटेक होने वाली है। जानकारी के अनुसार बिहार के लोगों को अगले साल जून तक एक बड़ी सौगात मिल जाएगी। बताया जा रहा है कि दीघा आर ब्लॉक अटल पथ के दूसरे हिस्से का निर्माण दिसंबर से शुरू हो जाएगा। इसके निर्माण साल 2022 के जून महीने तक कर लेने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस परियोजना के निर्माण के साथ-साथ राजधानी पटना का कनेक्शन उत्तर बिहार से सीधे रूप से हो जाएगा। बता दें कि अटल पथ के दूसरे हिस्से के निर्माण के लिए 1.13 एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया गया है। इसके साथ-साथ इस परियोजना के निर्माण की लागत 12 करोड़ रुपए बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि जल्द ही कागजी कार्रवाई पूरी कर लेने के बाद निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

अटल पथ पर अगले सप्ताह में मिलेगी एक फुट ओवरब्रिज सौगात
जानकारी के अनुसार अटल पथ पर एक और फुट ओवरब्रिज भी बनकर तैयार हो चुका है। बताया जा रहा है कि 20 नवंबर को इसका उद्घाटन कर इसे आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा। बता दें कि अटल पथ का पहला फुट ओवरब्रिज महेश नगर से पानी टंकी के बीच लोगों के लिए खोल दिया गया है वही दूसरा राजीव नगर फ्लाईओवर से दीघा फ्लाईओवर तक बनाया गया है। इसके साथ साथ तीसरा फुट ओवरब्रिज आर ब्लॉक से बेली रोड फ्लाईओवर तक बनाया जा रहा है वहीं चौथा ओवर ब्रिज शिवपुरी फ्लाईओवर से पुनाइचाक के बीच बनाया जा रहा है।
जानिए क्या-क्या होगी नई सुविधा
जानकारी के अनुसार, इन चारों फुट ओवरब्रिज में आधुनिक सुविधाएं लोगों के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। इन फुटओवर ब्रिज में लिफ्ट की सुविधा होगी। इसके लिए जल्द ही टेंडर निकालने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी जाएगी। इसके साथ-साथ यहां 24 घंटे लाइटिंग, बिजली के लिए जनरेटर तथा अन्य सुविधाएं भी लोगों को उपलब्ध करा दी जाएंगी। बता दें कि अटल पथ का शुभारंभ 20 सितंबर 2021 को किया गया था।

