February 19, 2026

आज 32 साल के हुए लालू के छोटे लाल तेजस्वी यादव, बड़े भाई तेजप्रताप ने गिले शिकवे भुलाकर दी जन्मदिन की बधाई

पटना। बिहार के नेता प्रतिपक्ष व राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के उत्तराधिकारी माने जानेवाले तेजस्वी यादव आज अपना 32वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनके जन्मदिन पर सुबह से ही समर्थकों द्वारा बधाई दी जा रही है। वहीं राजद कार्यालय में भी तेजस्वी सो बर्थडे विश करते हुए उन्हें बिहार का सीएम बताया है। साथ ही तेजस्वी को अर्जुन, कृष्ण और युधिष्ठिर बताया गया है। जो बिहार का उद्धार करेगा। वहीं इस जन्मदिन का सबसे खास तोहफा उन्हें बड़े भाई तेज प्रताप यादव की तरफ से मिला है। पिछले लंबे समय से नाराज चल रहे तेज प्रताप ने अपने पुराने गिले शिकवे भूलाकर अपने छोटे भाई को जन्मदिन की बधाई दी है।

तेजप्रताप ने तेजस्वी को जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा है कि “अपने पराक्रम से तमाम मनुवादियों को अकेला पटखनी देने वाले मेरे अर्जुन को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। बता दें कि उपचुनाव में मिली हार के बाद भी तेज प्रताप ने तेजस्वी के लिए अपनी चिंता जाहिर की थी। तेजस्वी यादव फिलहाल अपने पिता की बीमारी के कारण नई दिल्ली में मौजूद हैं। इसलिए पटना में उनके जन्मदिन पर किसी प्रकार का कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया जा रहा है।

You may have missed