PATNA : ईसाई परिवार की सुशीला सिंह पिछले 5 वर्षों से कर रही हैं छठ पूजा
- सुशीला के पति हैं राजपूत, हिन्दू परिवार में आकर सुशीला को भा गयी छठी माई की महिमा
फुलवारी शरीफ। सूर्य उपासना का महापर्व छठी मैया की महिमा में पिछले 5 वर्षों से लीन होकर छठ पूजा कर रही है एक ईसाई परिवार से आने वाली महिला सुशीला सिंह। पटना के कंकड़बाग में रहनेवाली सुशीला सिंह प्राइवेट स्कूल एंड चिल्ड्रन वेलफेयर एसोसिएशन की ज्वाइंट सेक्रेटरी भी है और विल्यम्स इंटरनेशनल स्कूल की प्राचार्य भी।
एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष शमायल अहमद ने बताया कि वह एक ईसाई महिला होकर पिछले 5 वर्षों से बड़े ही श्रद्धा के साथ छठ पूजा करती आ रही हैं। उनका कहना है कि उनकी शादी एक हिंदू राजपूत परिवार में हुई है और अपने परिवार की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए छठी माई की भक्ति में लगी है। हर साल बड़े ही श्रद्धा के साथ छठ पूजा करती आ रही हैं और छठ मईया की कृपा से उनके जीवन में चारों तरफ खुशहाली है। सुशीला सिंह समाजिक समरसता को भी बढ़ावा दे रही हैं। छठ पूजा के अनुष्ठान में परिवार के सभी सदस्यों का पूरा स्नेह और सहयोग भी मिलता है।


