February 14, 2026

राजधानी पटना में हुए भीषण सड़क हादसे में आरा के युवक की गई जान, वापस आते समय अज्ञात वाहन से हुई टक्कर

मनीष कुमार की फाइल फोटो

पटना। पटना के मनेर थाना क्षेत्र के मनेर स्थित पेट्रोल पंप के पास गुरुवार की शाम एक अज्ञात वाहन ने एक बाइक को टक्कर मार दी। बाइक पर दो युवक सवार थे। हादसे में दोनों युवक घायल हो गए। घटना के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। जिसके बाद स्थानीय लोगों की सहायता से दोनों को इलाज के भिजवाया। वही इलाज के लिए आरा ले जाने के दौरान एक युवक ने रास्ते में ही मौत हो गई जबकि एक का इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान जिले के धोबहा ओपी अंतर्गत अगरसंडा बेहरा गांव निवासी काशीनाथ बिंद का पुत्र मनीष कुमार है। जबकि जख्मी उसी गांव के निवासी राजेंद्र प्रसाद का पुत्र जितेंद्र कुमार है। घटना के बाद मृतक के चाचा राज कोकिल प्रसाद ने बताया कि वह गुरुवार की शाम करीब 4 बजे अपने दोस्त जितेंद्र कुमार के साथ अपने दूसरे दोस्त मनीष कुमार को दानापुर फार्म मोहल्ले में उसके ससुराल छोड़ने गया था।

जब वह अपने दोस्त जितेंद्र कुमार के साथ बाइक से वापस घर लौट रहा था। उसी बीच मनेर स्थित पेट्रोल पंप के पास विपरीत दिशा से आ रही एक अज्ञात वाहन ने उसके बाइक में टक्कर मार दी। इससे दोनों बाइक से गिर पड़े और जख्मी हो गए। जिसके बाद गंभीर हालत में मनीष कुमार को इलाज के लिए पीएमसीएच ले जाया गया। जहां उसका इलाज कराया जा रहा था। लेकिन शुक्रवार की शाम जब उसे इलाज के लिए आरा लाया जा रहा था तभी उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। इसके बाद परिजन उसके शव को वापस सदर अस्पताल ले आये। जिसके पश्चात उन्होंने इसकी सूचना टाउन थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही टाउन थाना पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया। वही घटना के बाद मृतक के घर में हाहाकार मच गया है।

You may have missed