September 19, 2026

फतुहा के BDO धर्मवीर कुमार ने नगर परिषद के घाटों का नाव से किया निरीक्षण

फतुहा। शनिवार को बीडीओ धर्मवीर कुमार ने नाव से नगर परिषद क्षेत्र के विभिन्न घाटों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दरम्यान उन्होने नगर प्रशासन को यथाशीघ्र सभी घाटों को दुरुस्त करने की निर्देश दिया। साथ ही मस्ताना घाट पर दलदल की स्थिति को देखते हुए घाट के पश्चिमी भाग को अर्ध्य देने को लेकर प्रतिबंधित कर दिया गया है। मसताना घाट के पूर्वी भाग को छठ घाट के लिए दुरुस्त करने की निर्देश दिए गये हैं। बीडीओ धर्मवीर कुमार ने बताया कि दो दिन के अंदर नगर प्रशासन द्वारा सभी घाटों को दुरुस्त कर दिया जाएगा। निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ पत्रकार अरुण कुमार पांडेय, दयानंद यादव, संजय गोप, कारु कुमार, चंगरु प्रसाद, सुधीर कुमार समेत कई लोग मौजूद थे।

You may have missed