February 14, 2026

छठ महापर्व में घाटों पर होगा ठंड और धुंध का साया, सुबह के अर्घ्य के समय लगेगी ठंड

पटना। छठ महापर्व पर 10 और 11 नवंबर को ठंड के साथ धुंध का असर होगा। इसके साथ साथ 5 से 11 किलो मीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलने वाली हवाओं से तापमान में गिरावट आएगी। मौसम विभाग के मुताबिक, छठ महापर्व में ठंड के साथ धुंध छाए रहने का पूर्वानुमान है। साथ साथ मौसम काफी सर्द हो जाएगा। हालांकि बिहार में दीपावली तक दिन और रात का तापमान स्थिर रहने का अनुमान है। दीपावली पर अधिकतम तापमान 28 से 33 और न्यूनतम तापमान 15 से 18 के बीच रहने का पूर्वानुमान है। इस दौरान तेज हवाएं चलेगी, जिसके कारण शाम होते ही मौसम पूरी तरह से सर्द हो जाएगा। इसका सीधा असर अगले दिन सुबह तक दिखाई देगा। धूप निकलने के बाद ही ठंड से राहत मिलेगी।

मौसम विभाग ने कहा हैं कि पटना के साथ साथ बिहार के सभी हिस्से में दिन और रात के तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है। इसके साथ ही पहाड़ों पर होने वाली बर्फबारी का असर 72 घंटे के दौरान मैदानी हिस्से में दिखाई देगा, जिसके असर से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट दर्ज होने का अनुमान है। पटना में 24 घंटे के दौरान दिन और रात के तापमान में 0.6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। बता दे कि सोमवार को पटना में अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17.6 डिग्री दर्ज किया गया।

 

 

You may have missed