February 25, 2026

BIHAR : 1 से 12 नवंबर तक पुलिस अधिकारियों और जवानों के छुट्टियों पर रोक, ओदश जारी

पटना। दीपावली, काली पूजा और छठ महापर्व के अवसर पर विधि-व्यवस्था और सांप्रदायिक सद्भाव बनाए रखने के लिए बिहार पुलिस ने अवकाश पर रोक लगा दी है। 1 से 12 नवंबर तक पुलिस अधिकारियों और जवानों के सभी प्रकार के अवकाश पर रोक रहेगी। बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स की जरूरतों को देखते मुख्यालय ने यह कदम उठाया है। डीजीपी एसके सिंघल के आदेश पर एडीजी विधि-व्यवस्था विनय कुमार ने छुट्टी पर रोक लगाने से संबंधित पत्र जारी कर दिया है। आदेश की कॉपी सभी जिलों के एसएसपी-एसपी के अलावा इकाइयों और बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस के कमांडेंट को भेज दी गई है।
आदेश के अनुसार दिवाली, काली पूजा और छठ महापर्व पर विधि-व्यवस्था व सांप्रदायिक सद्भाव बनाए रखने के लिए 12 दिनों तक पुलिसकर्मियों के सभी प्रकार के अवकाश पर रोक लगाई गई है। हालांकि विशेष परिस्थितियों में बहुत जरूरी होने पर अवकाश दिया जा सकता है। इसकी मंजूरी जिला, रेल और अन्य इकाइयों के वरीय पुलिस अधिकारी से लेनी होगी।

You may have missed