February 11, 2026

भागलपुर में सिपाही ने महिला के साथ दोस्त के रूम में किया रेप, मोबाइल से बनाया रेप का अश्लील वीडियो

भागलपुर। बिहार पुलिस के एक जवान ने महिला के साथ रेप की घटना की खबर सामने आई हैं। जानकारी के अनुसार, पीड़ित महिला ने आरोप लगाया है कि आरोपी सिपाही ने उसके साथ संबंध बनाकर वीडियो भी बनाया और उसे वायरल करने की धमकी देकर कई बार जिस्मानी संबंध बनाया। इसे लेकर महिला थाने में केस भी किया गया है। जानकारी के अनुसार, मामला भागलपुर जिले का हैं। जानकारी के अनुसार, पीड़िता के मुताबिक मिश्रा नाम के एक सिपाही ने उसके साथ बलात्कार किया और अश्लील वीडियो भी बनाया। जिसके बाद महिला की शिकायत पर पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (बलात्कार) और 328 के तहत मामला दर्ज करते हुए छानबीन शुरू दी हैं।

इधर आरोपी सिपाही मिश्रा के झारखंड भाग जाने की सूचना हैं लेकिन पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।  ताया जा रहा है कि पुलिस ने इसे झारखंड के साहेबगंज से अरेस्ट कर लिया है। वही पीड़ित महिला ने बताया हैं कि आरोपी सिपाही उसे दिल्ली में पहली बार मिला था। एक दिन वह दोस्त के रूम पर अकेले में मिलने के लिए बुलाया और उसने नशीला पदार्थ खिलाकर बलात्कार किया। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने गलत करने के साथ-साथ मोबाइल में न्यूड वीडियो भी बना लिया। उसी अश्लील वीडियो को वायरल होने की धमकी देकर सिपाही ने 18 महीने तक शारीरिक शोषण करता रहा।

You may have missed