September 29, 2026

टीकाकरण महाभियान में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही, ड्यूटी से गायब मिले 82 डॉक्टर

बिहार। बिहार सरकार की ओर से लगातार ही प्रदेश में कोरोना टीकाकरण का विशेष अभियान चलाया जा रहा है। सोमवार को भी बिहार के स्वास्थ्य विभाग ने राज्य भर में टीकाकरण के लिए विशेष अभियान चलाया, लेकिन इस दौरान राज्य के 38 जिलों के अलग-अलग अस्पतालों में तैनात किए गए 82 डॉक्टर अपनी ड्यूटी से गायब पाए गए। यहाँ तक की ड्यूटी से गायब रहने वाले डॉक्टरों में नवादा के सिविल सर्जन भी शामिल थे। जानकारी के अनुसार, स्वास्थ्य विभाग के निर्देश था कि अस्पताल से टीकाकरण केंद्र के पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी यानी एमओआईसी की होना जरूरी है।

जानकारी के अनुसार, स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को जब सभी डॉक्टरों की अस्पतालों में मौजूदगी की जांच कराई तो 82 डॉक्टर अपनी ड्यूटी पर मौजूद नहीं थे। जिसके बाद 7 दिनों के अंदर ड्यूटी से गायब रहने वाले डॉक्टरों को जवाब देना होगा। अगर डॉक्टरों की तरफ से जवाब नहीं आया तो उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू की जाएगी।

 

 

You may have missed