October 29, 2025

ECR के सभी मंडलों में जारी है सघन टिकट जांच अभियान : 24 से 30 नवंबर के बीच 20 हजार से अधिक मामले आए सामने

file photo

  • 1 करोड़ से भी अधिक का रेल राजस्व हुआ प्राप्त

हाजीपुर। पूर्व मध्य रेल द्वारा बिना टिकट व उचित प्राधिकार की यात्रा पर रोकथाम के लिए लगातार अभियान चलाये जा रहे हैं। ऐसे यात्रियों के कारण एक ओर जहां टिकट लेकर यात्रा करने वाले यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है, वहीं दूसरी ओर रेल राजस्व की भी हानि होती है। महाप्रबंधक अनुपम शर्मा द्वारा समय-समय पर यह निर्देश जारी किया जाता रहा है कि ऐसे यात्रियों पर कड़ी निगाह रखी जाए ताकि उचित टिकट के साथ यात्रा करने वाले यात्रियों को किसी प्रकार की कठिनाईयों का सामना नहीं करना पड़े।
इस बाबत सीपीआरओ राजेश कुमार ने बताया कि पूर्व मध्य रेल के पांचों मंडलों में अधिकारियों की अलग-अलग टीम बनाकर स्टेशन एवं ट्रेनों में विशेष टिकट जांच अभियान चलाया जा रहा है। 24 से 30 सितंबर तक सभी मंडलों में व्यापक रूप से टिकट जांच किया गया। इस दौरान बिना टिकट यात्रा के कुल 20337 मामले सामने आए, जिससे जुर्माने के रूप में 1 करोड़ से अधिक का राजस्व प्राप्त हुआ।
इस दौरान धनबाद मंडल में 5376 लोगों को बिना टिकट व उचित प्राधिकार के पकड़ा गया, जिनसे दंडस्वरूप लगभग 32 लाख रूपए रेल राजस्व के रूप में प्राप्त हुआ। इसी तरह सोनपुर मंडल में 10426 लोगों से 47 लाख से अधिक रूपए, पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल में 831 लोगों से 3.80 लाख रूपए, समस्तीपुर मंडल में 3614 लोगों से 21 लाख से अधिक की राशि रेल राजस्व के रूप में प्राप्त हुआ। जबकि दानापुर मंडल में 27 से 29 सितंबर तक 3 दिन में बिना टिकट यात्रा के कुल 333 मामले सामने, जिससे 1.22 लाख रूपए रेल राजस्व के रूप में प्राप्त हुए।

You may have missed