मोकामा में ट्रामा सेंटर सुचारू रूप से चलाने की मांग को ले निकाली गई तिरंगा यात्रा
बाढ़। पटना के मोकामा में ट्रामा सेंटर को सुचारू रूप से चलाने की मांग को लेकर शनिवार को लोजपा नेता कन्हैया सिंह के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में सैंकड़ों की संख्या में उपस्थित लोगों ने मोकामा तेराहा चौक पर स्थापित शहीद सुनील कुमार की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। फिर सभी लोग हाथ में तिरंगा लेकर ‘हॉस्पिटल दो या फांसी दो’ का नारा लगाते हुए डॉ. वैद्यनाथ शर्मा अस्पताल परिसर में जाकर डॉ. वैधनाथ शर्मा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रदांजलि दी।
तिरंगा यात्रा का नेतृत्व कर रहे लोजपा नेता कन्हैया सिंह ने कहा कि ये मांग पार्टी पॉलिटिक्स से हट कर है। यह मांग मोकामा की पूरी जनता का है। इसमें सभी को आगे आना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि जब तक ट्रामा सेंटर को सुचारु रूप से चालू नहीं किया जाता है, तब तक यह विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। यहीं नहीं, जरूरत पड़ने पर वे भूख हड़ताल और आमरण अनशन पर भी बैठेंगे।


