August 21, 2026

JDU कार्यालय में मंत्री विजय कुमार चौधरी, लेसी सिंह एवं जमा खान ने किया जन-सुनवाई

पटना। जदयू प्रदेश कार्यालय में मंगलवार को बिहार सरकार के मंत्री विजय कुमार चौधरी, लेसी सिंह एवं जमा खान उपस्थित होकर पार्टी कार्यकर्ताओं के समस्याओं को सुना तथा उसके निराकरण हेतु उचित कार्रवाई की।
इस क्रम में मंत्री विजय चौधरी द्वारा जन-सुनवाई के दौरान प्रदेश के विभिन्न जिलों से आये दर्जनों कार्यकर्ताओं का मानव संसाधन विकास विभाग से संबंधित मामलों के साथ ही अन्य मामलों का त्वरित निपटारा किया गया।
मंत्री श्रीमती लेसी सिंह ने जन-सुनवाई के दौरान प्रदेश के विभिन्न जिलों से आये कार्यकर्ताओं का खाद्य उपभोक्ता एवं संरक्षण विभाग से संबंधित कई मामलों का त्वरित निपटारा किया। वहीं मंत्री जमा खान द्वारा भी जन-सुनवाई के दौरान प्रदेश के विभिन्न जिलों से आये कार्यकर्ताओं का अल्पसंख्यक विभाग से संबंधित कई मामलों का त्वरित निपटारा किया गया।

You may have missed