मंगल पांडेय ने कहा- बिहार के आशा एवं आशा फैसिलिटेटर को ससमय हो रहा भुगतान
पटना। बिहार भी आशा एवं आशा फैसिलिटेटर की प्रोत्साहन राशि आॅनलाइन पोर्टल से देने वाले राज्यों में शामिल हो गया है। पहले इनको अपने भुगतान के लिए कई प्रक्रियाओं से गुजरना पड़ता था। भुगतान के लिए इंतजार करना पड़ता था। अब न सिर्फ ससमय भुगतान हो रहा है, बल्कि वह अपनी गतिविधियां भी पोर्टल पर फीड कर रही हैं। उक्त बातें स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने शुक्रवार को कहा।
श्री पांडेय ने कहा कि दिसंबर, 2020 से अभी तक अश्विन पोर्टल से आशा एवं आशा फैसिलिटेटर को विगत माह तक 150 करोड़ से अधिक की प्रोत्साहन राशि का भुगतान किया गया है। यह कुल देय प्रोत्साहन राशि का लगभग 94 फीसदी है। बिहार में फिलहाल 87 हजार 699 आशा एवं 4261 आशा फैसिलिटेटर हैं। दिसम्बर, 2020 से पहले उनको मैन्युली भुगतान किया जाता था। इनकी संख्या बड़ी होने के कारण उनकी गतिविधियों का सत्यापन कठिनाई होता था, जिससे ससमय भुगतान नहीं हो पाता था। आश्विन पोर्टल के माध्यम से कम समय में सत्यापन हो रहा है।


