September 24, 2026

नवादा में दो महिलाओं पर गिरी दीवार, मौत

नवादा । जिले के नारदीगंज थाना क्षेत्र की दोहरा पंचायत के बनगंगा चौरमा गांव में दीवार गिरने से दो महिलाओं की मौत हो गई। इसके बाद उनके घर में हड़कंप मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा है।

बता दें कि दोनों महिलाएं शौच के लिए जा रही थी। इस दौरान रास्ते में गौरी यादव के घर की मिट्टी का दीवार दोनों महिला पर गिर गई, जिससे उनकी जान चली गई।

दोनों महिलाएं एक ही घर की हैं।  दोनों रिश्ते में चचेरी गोतनी हैं। मृतक की पहचान राजीव कुमार की पत्नी नीतू देवी व मुकेश कुमार की पत्नी खुशबू देवी के रूप में हुई है। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लेकर आई।

You may have missed