BIHAR : दरभंगा एवं मुजफ्फरपुर से नरकटियागंज, पाटलिपुत्र, समस्तीपुर के बीच चलेंगी 4 जोड़ी मेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेनें
हाजीपुर। पूर्व मध्य रेल द्वारा कोविड-19 के कारण पूर्व में स्थगित 04 जोड़ी मेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेन का परिचालन पुनर्बहाल किया जा रहा है। 16 जुलाई से प्रारंभ होने वाले इन मेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन अगली सूचना तक जारी रहेगा। ये ट्रेनें मुजफ्फरपुर से पाटलिपुत्र, नरकटियागंज, समस्तीपुर तथा दरभंगा से पाटलिपुत्र के मध्य प्रतिदिन चलेंगी। इन पैसेंजर ट्रेनों से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए कोविड-19 से बचाव एवं रोकथाम हेतु जारी दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा। विदित हो कि इसके पूर्व पटना से गया, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जं. तथा आरा के बीच 03 जोड़ी मेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेन का परिचालन 14 जुलाई से प्रारंभ किया जा चुका है।
1. 05255 समस्तीपुर-मुजफ्फरपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल : यह ट्रेन 16 जुलाई से समस्तीपुर से प्रतिदिन 06.33 बजे खुलकर सभी छोटे-बड़े स्टेशन पर रुकते हुए 07.50 बजे मुजफ्फरपुर जं. पहुंचेगी।
2. 05256 मुजफ्फरपुर-समस्तीपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल : यह ट्रेन 17 जुलाई से मुजफ्फरपुर जंक्शन से प्रतिदिन 21.40 बजे खुलकर सभी छोटे-बड़े स्टेशनों पर रुकते हुए 23.26 बजे समस्तीपुर पहुंचेगी।
3. 05257 मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज मेमू पैसेंजर स्पेशल : यह ट्रेन 16 जुलाई से मुजफ्फरपुर से प्रतिदिन 12.20 बजे खुलकर सभी छोटे-बड़े स्टेशन पर रुकते हुए 17.00 बजे नरकटियागंज पहुंचेगी।
4. 05258 नरकटियागंज-मुजफ्फरपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल : यह ट्रेन 17 जुलाई से नरकटियागंज से प्रतिदिन 09.45 बजे खुलकर सभी छोटे-बड़े स्टेशन पर रुकते हुए 14.35 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी।
5. 05253 मुजफ्फरपुर-पाटलिपुत्र मेमू पैसेंजर स्पेशल : यह ट्रेन 16 जुलाई से मुजफ्फरपुर से प्रतिदिन 08.05 बजे खुलकर सभी छोटे-बड़े स्टेशन पर रुकते हुए 11.08 बजे पाटलिपुत्र पहुंचेगी।
6. 05254 पाटलिपुत्र-मुजफ्फरपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल : यह ट्रेन 17 जुलाई से पाटलिपुत्र से प्रतिदिन 20.05 बजे खुलकर सभी छोटे-बड़े स्टेशन पर रुकते हुए 22.30 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी ।
7. 05266 पाटलिपुत्र-दरभंगा मेमू पैसेंजर स्पेशल : यह ट्रेन 16 जुलाई से पाटलिपुत्र से प्रतिदिन 11.40 बजे खुलकर सभी छोटे-बड़े स्टेशन पर रुकते हुए 19.30 बजे दरभंगा पहुंचेगी।
8. 05265 दरभंगा-पाटलिपुत्र मेमू पैसेंजर स्पेशल : यह ट्रेन 17.07.2021 से दरभंगा से प्रतिदिन 11.55 बजे खुलकर सभी छोटे-बड़े स्टेशन पर रुकते हुए 19.45 बजे पाटलिपुत्र पहुंचेगी।
इन पैसेंजर स्पेशल ट्रेनों का ठहराव, मार्ग एवं समय पूर्ववत रहेगा। यात्री एनटीईएस अथवा 139 डायल कर विस्तृत जानकारी सूचना प्राप्त कर सकते हैं।


