August 28, 2026

बगहा : गंडक नदी में पोल से टकराकर नाव पलटी, सात लोग बचे व दो लापता

पश्चिम चंपारण।  बगहा स्थित कैलाश नगर में गंडक नदी में एक नाव अचानक पोल से टकराने के बाद पलट गई। नाव में नौ लोग थे जिनमें से सात को सुरक्षित निकाल लिया गया। दो अब भी लापता हैं। उनकी तलाश की जारी हैं।

मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह लोग नाव पर सवार होकर खेती के लिए गंडक नदी के पार जा रहे थे। इसी दौरान नाव अचानक नदी में खड़े एक पोल से टकरा गई।

इस टक्कर के तुरंत बाद नाव पलट गई। नाव पलटती देख आसपास मौजूद नाविकों ने तत्काल मदद की। उन्होंने सात लोगों को सुरक्षित निकाल लिया। नाव पर कुल लोग थे। दो लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। स्थानीय गोताखोर नदी में उनकी तलाश कर रहे हैं।

गंडक नदी में नाव पलटने की सूचना पर आसपास के गांवों से वहां भारी भीड़ जुट गई। लोगों ने बताया कि नाव कैलाश नगर घाट से चली थी। इस पर सवार लोग दियारा जा रहे थे। दियारा में ये लोग खेती करते हैं और रोज इसी तरह नाव से आते-जाते हैं।

You may have missed