PATNA : घोसवरी प्रखंड के कई पंचायत एवं गांव बाढ़ से जलमग्न, RJD ने DM से की मांग

file photo

पटना। राजद के प्रदेश महासचिव मदन शर्मा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया है कि घोसवरी प्रखंड के अन्तर्गत त्रिमुहान, गोढ़ियारी, प्रहलादपुर, पैजून, कर्रा, तारतर, मालपुर, कुर्मीचक इत्यादि पंचायत एवं गांव बाढ़ से जलमग्न हो गया है। संपूर्ण टाल क्षेत्र में 5 फीट से ज्यादा पानी बह रहा है, जिसके कारण खास कर प्रसव पीड़ित महिलाओं तथा गंभीर बीमारी से पीड़ित ग्रामीणों को मोकामा या घोसवरी मुख्यालय जाने में काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है। श्री शर्मा ने जिलाधिकारी पटना से उक्त सभी पंचायतों के विभिन्न गांवों में जनहित में नाव की व्यवस्था कराने की मांग की है।