जानिए कैसे उपेंद्र कुशवाहा ने किया सुशील मोदी पर ‘ट्वीट बम’ से हमला

पटना।रालोसपा के प्रमुख और केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी पर बहुत ज्यादा हमलावर हो गए हैं। इस बार उपेंद्र कुशवाहा ने ट्वीट कर जो सनसनी फैलाई है। उससे उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी की परेशानी बढ़ने की संभावना है।केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने ट्वीट करते हुए कहा कि सृजन घोटाले पर आखिर चुप क्यों है उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी।बगैर किसी का नाम लिए उपेंद्र कुशवाहा ने राजनीतिक चिंतन-मनन का हवाला देते हुए खास किस्म के अवसरवादी मिजाज एवं सत्ता परस्त लोगों को पार्टी के लिए खतरनाक बताते हुए उनकी तुलना मलेरिया और डेंगू फैलाने वाले मच्छरों से की। अपने ट्वीट के माध्यम से कुशवाहा ने यह बताने की कोशिश की है कि राजनीति में हर दल में कुछ ऐसे लोग होते हैं जो मलेरिया और डेंगू अपने ही पार्टी में फैलाने का काम करते हैं ।यहां मलेरिया और डेंगू का तात्पर्य राजनीतिक बीमारियों से है। कुशवाहा ने अपने ट्वीट में कहा है की घोर अवसरवादी एवं सत्ता परस्त मिजाज के लोग अपने वजूद को बचाए रखने के लिए अपने पार्टी तक को नष्ट करने में पीछे नहीं हटते।
उल्लेखनीय है कि बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने नरेंद्र मोदी सरकार के भ्रष्टाचार विरोधी कार्यों को लेकर एक ट्वीट किया था जिसमें उन्होंने सरकार की विश्वसनीयता एवं गरीब दलितों पिछड़ों अति पिछड़ों के विकास एवं भ्रष्टाचार मुक्त सरकार को लेकर सरकार की तारीफ की थी।सुशील मोदी के इसी ट्वीट को रिट्वीट करते हुए उपेंद्र कुशवाहा ने अपना सवाल दागा है कि आखिर सृजन घोटाले पर उपमुख्यमंत्री चुप क्यों है।फिलहाल उपेंद्र कुशवाहा के दोनों ट्वीट चर्चा का विषय बन चुके हैं। अब देखना है दूसरे पक्ष से जवाब क्या आता है।

3 thoughts on “जानिए कैसे उपेंद्र कुशवाहा ने किया सुशील मोदी पर ‘ट्वीट बम’ से हमला

  1. Pingback: bursa travesti
  2. Pingback: pg slot
  3. Pingback: 918kiss

Comments are closed.

You may have missed