February 22, 2026

पटना एम्स में कोरोना से कोई मौत नहीं, 3 ने हराया

फुलवारी शरीफ। पटना एम्स में शनिवार को किसी मरीज की मौत नहीं हुई जबकि 5 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों को एडमिट किया गया है।
एम्स कोरोना नोडल आफिसर डॉ. संजीव कुमार के मुताबिक, एम्स के आइसोलेशन वार्ड में 5 नये कोरोना पॉजिटिव मरीजों को भर्ती कर इलाज शुरू किया गया है, जिसमें वैशाली, सारण, सुपौल, कटिहार, झारखंड समेत अन्य जिलों के मरीज शामिल हैं। इसके अलावा एम्स में 3 लोगों ने कोरोना को मात दे दिया, जिन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। वहीं शनिवार शाम तक आइसोलेशन वार्ड में एडमिट कुल 65 मरीजों का इलाज चल रहा था।

You may have missed