किसानी को मनरेगा से जोड़ने के लिए आंदोलन करेगी जाप
जाप कार्यालय में मनाई गई पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह की जयंती

पटना। पूर्व केंद्रीय मंत्री और दिग्गज समाजवादी नेता स्व. रघुवंश प्रसाद सिंह की 75वीं जयंती रविवार को जन अधिकार पार्टी (लो) कार्यालय में मनाई गई। इस मौके पर जाप नेताओं ने रघुवंश प्रसाद सिंह की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की और उन्हें याद करते हुए समाजवाद का बड़ा हस्ताक्षर बताया।
जाप के प्रदेश अध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह कुशवाहा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कहा कि रघुवंश बाबू समाजवाद के मजबूत स्तंभ थे। उन्होंने मनरेगा जैसी जनकल्याणकारी योजना दी, जो बेहद सराहनीय थी। मनरेगा से अब किसानों को भी जोड़ा जाए, क्योंकि किसानों की हालत लगातार खराब हो रही है। इसके लिए जाप गांव से लेकर शहर तक आंदोलन भी करेगी। यही रघुवंश बाबू को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। वहीं कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व मंत्री अखलाक अहमद ने कहा कि रघुवंश प्रसाद सिंह ने समाजवाद का उच्च मानदंड स्थापति किया। वे गरीबों के मसीहा थे और किसानों की बात के हक को लेकर हमेशा मुखर रहे। आज जरूरत है किसानी को मनरेगा से जोड़ा जाए।
मौके पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रघुपति सिंह, राजेश पप्पू, रानी चौबे, राजू दानवीर, सचितानन्द यादव, अकबर अली, संजय सिंह, नीरज कमांडो, भानू यादव, मोनू, निशांत सहित कई लोग उपस्थित थे।

