पालीगंज : शराब के नशे में पूर्व मुखिया सह मुखिया पति गिरफ्तार
पालीगंज। शुक्रवार की देर शाम पालीगंज के सिगोड़ी थाने की पुलिस ने मुड़िका पंचायत के पूर्व मुखिया सह वर्तमान मुखिया पति को मुड़िका गांव स्थित घर से शराब की नशे में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार की शाम सिगोड़ी थाने की पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि मुड़िका पंचायत के पूर्व मुखिया सह वर्तमान मुखिया पति संजय राम शराब की नशे में धुत है। जिस पर कार्रवाई करते हुए सिगोड़ी थाने की पुलिस मुड़िका गांव पहुंची। जहां स्थित मुखिया के घर से शराब की नशे में संजय राम को गिरफ्तार कर थाने लायी। इस मामले में सिगोड़ी थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि गिरफ्तार पूर्व मुखिया सह वर्तमान मुखिया पति संजय राम को जेल भेज दिया गया है।


