February 15, 2026

PATNA : अनियंत्रित कार गड्ढे में लुढ़की, देखते ही देखते धू-धू कर जल उठी

फुलवारी शरीफ। पटना के दीघा-एम्स सेतु के पास बेलगाम रफ्तार से जा रही एक कार अनियंत्रित होकर अचानक सड़क किनारे लुढ़क गयी और दीवार से टकरा गई। टकराने के उपरांत उसमें आग लग गयी। मारुति कंपनी की कार में आग लगते ही चालक उसमें से निकल कर भागने में सफल हो गया। वहीं सड़क किनारे धू-धू कर जलता हुआ कार देखकर राहगीरों की भीड़ जमा हो गयी लेकिन कार सवार का कहीं कोई अता-पता नहीं चल पाया। वहीं कार में आग लगने की सूचना पर एम्स से दमकल की गाड़ी पहुंची लेकिन तब तक कार पूरी तरह आग की लपटों में घिर चुकी थी। हालांकि दमकलकर्मी आग बुझाने में लगे थे। मौके पर फुलवारी और खगौल थाना पुलिस भी पहुंची। पुलिस का कहना है कि कार किसका है, इसका पता लगाया जा रहा है। घटना के बाद फरार कार सवार ने पुलिस से संपर्क नहीं किया है।

You may have missed