February 19, 2026

PATNA : एनएमसीएच में कोरोना से पटना, नालंदा, गया, मधुबनी के 1-1 की मौत, मृतकों में बच्चा भी शामिल, मचा हड़कंप

पटना। बिहार में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर से लोगों में दहशत पैदा हो गई है। शुक्रवार को पटना के एनएमसीएच में कोरोना के 4 मरीजों की मौत की खबर के बाद हड़कंप मच गया है। वहीं बीते गुरुवार को पीएमसीएच में भी तीन संक्रमितों की मौत हो गई थी।
एनएमसीएच में मरने वालों में 11 साल का एक बच्चा भी है। वह गया के खिजरसराय का रहने वाला था। इसके अलावा मृतकों में नालंदा की 34 साल की महिला, पटना के खगौल का 32 साल का युवक और मधुबनी के 65 साल के एक बुजुर्ग शामिल हैं। खगौल के जिस युवक की मौत हुई है, वह पटना जंक्शन पर टीटीई था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, एनएमसीएच में शुक्रवार को 18 कोरोना संक्रमित भर्ती कराए गए जबकि 5 कोरोना मरीज ठीक होकर घर वापस चले गए। इस अस्पताल में 50 गंभीर मरीज अभी आईसीयू में भर्ती हैं। बता दें बीते गुरुवार को पटना मेडिकल कॉलेज (पीएमसीएच) में भी तीन संक्रमितों की मौत हो गई थी। तीनों को संक्रमण के बाद पीएमसीएच के कोविड वार्ड में भर्ती कराया गया था, लेकिन उनकी हालत में सुधार नहीं हो रहा था। लगातार तीन मौतों से पीएमसीएच के कोविड वार्ड में हड़कंप गया।

You may have missed