पटना पहुंची 9 लाख कोरोना वैक्सीन की खेप,तेजी से बढ़ रहे हैं मरीज भी

पटना।बिहार के विभिन्न अस्पतालों में कोरोना वैक्सीन की समाप्ति की खबरों के बीच एक बड़ी खबर आई है। मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश में वैक्सीन की नई खेप पहुंच गई है। मिली जानकारी के मुताबिक महाराष्ट्र के पुणे से 9 लाख वैक्सीन की खेप पटना पहुंची है।इन वैक्सीन को लाने के लिए जिस वाहन को पटना एयरपोर्ट भेजा गया था।उस वाहन को धक्का देकर स्टार्ट करना पड़ा।बिहार के विभिन्न अस्पतालों में कोरोनावायरस वैक्सीन की समाप्ति की खबरें आ रही थी।इसी बीच वैक्सीन की नई खेप के पटना पहुंच जाने के बाद यह अंदाज लगाया जा रहा है कि निकट भविष्य में टीकाकरण पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।बिहार में सरकार की ओर से जारी गाइडलाइन के मुताबिक 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को क्रमबद्ध तरीके से वैक्सीन का डोज दिया जा रहा है।कोरोनावायरस के वैक्सीन का डोज सरकारी अस्पतालों के साथ-साथ प्राइवेट अस्पतालों में भी दिया जा रहा है।बिहार में कोरोना संक्रमण के दूसरे चरण में भी मरीजों की संख्या तेज गति से बढ़ रही है।

You may have missed