September 22, 2026

पटना एम्स में कोरोना से 3 व्यक्ति की मौत, 7 नए मामले सामने आये

फुलवारी शरीफ। पटना एम्स में रविवार को 3 मरीजों की मौत कोरोना संक्रमण से हो गयी है जबकि नए मरीजों में 7 की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव निकली है। एम्स कोरोना नोडल आफिसर डॉ. संजीव कुमार के मुताबिक पटना एम्स में शाहपुर के 65 वर्षीय सुरेन्द्र प्रसाद, पश्चिम चंपारण के 72 वर्षीय त्रिलोक चंद्र जबकि दीघा की 43 वर्षीय निवेदिता वर्मा की मौत हो गयी है। वहीं रविवार को एम्स के आइसोलेशन वार्ड में 7 नये मरीजों की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई, जिसमें कटिहार, पटना, कैमूर, केरला के मरीज शामिल हैं। इसके अलावा पटना एम्स में 8 लोगों ने कोरोना को मात दे दिया, जिन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया।

You may have missed