September 3, 2026

PATNA : इंटरसिटी ट्रेन से गिरने से हुई थी छात्र की मौत, परिवार को दस लाख मुआवजे की मांग

फुलवारी शरीफ। पटना के परसा बाजार के सोताचक निवासी दिनेश साव के 15 वर्षीय पुत्र गणेश साव की मैट्रिक परीक्षा देकर वापस लौटने में क्रम में परसा गुमटी के पास ट्रेन से गिरकर मौत हो गयी थी। यह हादसा बीते 8 मार्च को परसा रेलवे गुमटी के पास पटना-गया रेलखंड पर इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन से गिरने से हुआ था। इसकी जानकारी मिलने पर भाकपा माले प्रखंड सचिव गुरुदेव दास के नेतृत्व में टीम मृतक मैट्रिक परीक्षार्थी गणेश कुमार के घर पहुंचकर शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया। माले नेताओं में गुरूदेव दास, ललिन पासवान, अनिल चन्द्रवंशी, छोटू मांझी, जानकी मांझी ने सरकार से मांग किया है कि मृतक के परिवार को दस लाख मुआवजा दिया जाए।

You may have missed