बाढ़ : एक ही दिन तीन वाहन लूटने वाला अपराधी सोनू यादव नालंदा से गिरफ्तार
बाढ़। पटना पुलिस ने एक ही दिन में तीन वाहन लूटने वाले अपराधी को गिफ्तार किया है। पुलिस ने चंडी थाना के सहयोग से सोनू यादव नामक अपराधी को गिरफ्तार किया है। इसकी गिरफ्तारी नालंदा जिला के चंडी थाना अंतर्गत मेहंदी बीघा गांव से हुई है। इसकी गिरफ्तारी से पुलिस ने राहत की सांस ली है।
बताया जाता है कि गिरफ्तार सोनू यादव पर पटना के बाढ़ थाना में एक ही दिन में वाहन लूट की तीन मामले दर्ज हुए थे। जिसमें एक मामले में सोनू यादव चार्जशीटेड था और अन्य दो मामले में फरार चल रहा था। इतना ही नहीं, इस गिरफ्तार अपराधी पर नालंदा जिला के नूरसराय और हरनौत थाना में भी कई मामले दर्ज हैं और आर्म्स एक्ट के अंतर्गत पूर्व में भी जेल जा चुका है।


