January 26, 2026

बजट पर बोले अश्विनी चौबे, स्वास्थ्य सेवाओं व आत्मनिर्भर भारत अभियान को मिलेगी मजबूती : अश्विनी चौबे

पटना। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने केंद्रीय बजट को ऐतिहासिक एवं जनकल्याणकारी बताया है। उन्होंने कहा कि इस बजट से देश में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती मिलेगी, साथ ही आत्मनिर्भर भारत अभियान को बल प्रदान होगा। देश का हर नागरिक मजबूत होगा। इस बजट में सभी सेक्टरों पर विशेष ध्यान दिया गया है। अश्विनी चौबे ने जन कल्याणकारी बजट के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का आभार व्यक्त किया है।
श्री चौबे ने कहा कि वर्ष 2021-22 में स्वास्थ्य और परिवार कल्याण पर 2,23,846 करोड़ रुपए खर्च होंगे। श्री चौबे ने प्रधानमंत्री आत्मनिर्भर स्वस्थ भारत योजना शुरू होने की घोषणा पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि गांव में स्वास्थ्य की बुनियादी ढांचे को इससे मजबूती मिलेगी। इस अभियान के लिए 64,180 करोड़ रुपए का बजट निर्धारित किया गया है। 602 जिलों में क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल शुरू होंगे। 35 हजार करोड़ रुपए कोविड-19 के लिए उपलब्ध कराया गया है।

You may have missed