October 13, 2026

पटना एम्स में कोरोना से 2 लोगों की मौत, 3 नए मामले सामने आये

फुलवारी शरीफ। पटना एम्स में गुरूवार को 2 लोगों की मौत कोरोना से हो गयी जबकि नए मरीजो में 3 मरीजों की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव निकली है। एम्स कोरोना नोडल आफिसर डॉ. संजीव कुमार के मुताबिक, पटना एम्स में औरंगाबाद की 65 वर्षीय धनागर देवी, दानापुर के 60 वर्षीय कुशेश्वर मंडल जबकि सारण के 62 वर्षीय डॉ. हरिशचंद्र प्रसाद की मौत हो गयी है। वहीं गुरूवार को एम्स के आइसोलेशन वार्ड में 3 नये मरीजो की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई जिसमें पटना और सिवान के मरीज शामिल हैं। इसके अलावा एम्स में 3 लोगों ने कोरोना को मात दे दिया, जिन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया।

You may have missed