February 16, 2026

BIHAR : गांधी जी के इतिहास को बदलने की कोशिश का पूरजोर विरोध करेगा RJD

पटना। राष्ट्रीय जनता दल के विधायक सह प्रवक्ता डॉ. रामानुज प्रसाद एवं प्रदेश महासचिव भाई अरुण कुमार ने प्रेस बयान जारी कर कहा कि 1 जनवरी 2021 को आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी पर जीके बाजाज एवं एमडी श्रीनिवासन के द्वारा लिखित किताब मेकिंग आॅफ द हिंदू पैट्रियोट बैकग्राउंड आॅफ गांधीजी हिंदू स्वराज का विमोचन करने वाले हैं, जिसमें गांधीजी के चरित्र को बदलने की गहरी साजिश रची गई है। पूरे देश में आरएसएस के द्वारा संवैधानिक संस्थाओं पर कब्जा करने के बाद अब उनकी नजर देश के महापुरुषों के इतिहास को बदलने का है, जिसका राजद पूरजोर विरोध करेगा। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार महात्मा गांधी जैसे सर्व धर्म सद्भाव में आस्था रखने वाले जिसे दुनिया पूजती एवं मानती है, को बदलकर हिंदूवादी नेता के रूप में उन्हें स्थापित करने की कोशिश की जा रही है और लोगों को बताने का काम किया जा रहा है कि महात्मा गांधी एक हिंदूवादी नेता थे, यह बड़ा ही चिंता का विषय है। कहा कि जिस प्रकार ये किताब लिखी गई है उससे आने वाले छात्रों एवं युवाओं को गलत शिक्षा दी जाएगी, इसका विरोध सड़क से विधानसभा तक किया जाएगा।
इन नेताओं ने कहा कि देश के तमाम समाजवादी एवं सेकुलर नेताओं को आरएसएस के इस धृष्टता के खिलाफ आवाज उठाकर सड़क से लेकर सदन तक की लड़ाई लड़ी जानी चाहिए।

You may have missed