कांग्रेस ने बिहार के पूर्व सीएम केबी सहाय की 121वीं जयंती मनायी

पटना। स्वतंत्रता सेनानी तथा राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. केबी सहाय की 121वीं जयंती कांग्रेस मुख्यालय, सदाकत आश्रम में मनायी गई। समारोह की अध्यक्षता बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ. मदन मोहन झा ने की।
इस अवसर पर मदन मोहन ने कृष्ण बल्लभ सहाय के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि बिहार में जमींदारी प्रथा के उन्मूलन तथा भूमि सुधार कार्यक्रम को लागू करने में स्व. सहाय की बड़ी भूमिका थी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के राजस्व मंत्री तथा बाद में मुख्यमंत्री के रूप में उन्होंने दलितों, पिछड़ों तथा अल्पसंख्यकों के उत्थान के लिए अनेक कार्यक्रम को लागू किया, जिसका लाभ आज समाज के इन वर्गों में विकास के रूप में देखा जा सकता है। उन्होंने कहा कि दलितों तथा पिछड़े वर्ग की हितों की रक्षा के लिए उन्होंने अपने कार्यकाल में बिहार लोक सेवा आयोग में दलित सदस्य बनाने का ऐतिहासिक कार्य किया था।
इसके पूर्व केबी सहाय की नतिनी श्रीमती रश्मि सहाय, कांग्रेस नेता एचके वर्मा, प्रवक्ता राजेश राठौड़, नागेन्द्र कुमार विकल, अरविन्द लाल रजक, शशिकांत तिवारी, असीत नाथ तिवारी, उदय शंकर पटेल, मृगेन्द्र कुमार सिंह, मृणाल अनामय, डॉ. हेमन्त कुमार आदि नेताओं ने स्व. सहाय के चित्र पर माल्यार्पण किया।

About Post Author

You may have missed