September 12, 2026

PATNA : 10 राज्यों से इक्ट्ठे फैब्रिक्स से बनेगा दुनिया का सबसे बड़ा मास्क

पटना। कोरोना वायरस से बचाव के लिए लोगों को मास्क पहनने के प्रति जागरूक करने और महिला सशक्तिकरण व आत्मनिर्भर भारत का संदेश को बढ़ावा देने के लिए डिजाइनर मनीष त्रिपाठी ने एक खास पहल की है। वे दुनिया का सबसे बड़ा मास्क बनाने के लिए 10 राज्यों की यात्रा पर हैं। इन राज्यों से वह मास्क बनाने का फैब्रिक एकत्रित कर रहे हैं। उन्होंने अपने यात्रा का नाम “शहर से गांव तक” रखा है। इसी यात्रा के क्रम में डिजाइनर मनीष त्रिपाठी गुरुवार को बिहार पहुंचे। राजधानी पटना के गांधी मैदान स्थित आईएमए हॉल में आयोजित फैब्रिक हैंडओवर सेरेमनी में शामिल होकर उन्होंने मास्क के लिए बिहार के मधुबनी पेंटिंग से बने वस्त्र को मास्क के लिए इकठ्ठा किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नालंदा की विधानपार्षद श्रीमती रीना देवी व महिला थाना की थानाध्यक्ष आरती जैसवाल एवं उद्यमी रागिनी रंजन विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुई। बता दें कार्यक्रम में बिहार के उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद भी शामिल होने वाले थे, लेकिन वे शामिल नहीं हुए।


बिहार की भी होगी प्रशंसा
अपने संबोधन में मुख्य अतिथि रीना देवी ने द ओद्रा फाउंडेशन एवं डिजाइनर मनीष त्रिपाठी द्वारा शुरू की गयी इस पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि आज बिहारवासियों द्वारा मास्क के लिए दिए गए कपड़े की पहल से बिहार की भी प्रशंसा होगी।
10 राज्यों से इक्ट्ठे फैब्रिक्स से दुनिया का सबसे बड़ा मास्क बनेगा
डिजाइनर मनीष त्रिपाठी ने बताया कि वे एक मकसद के साथ 10 राज्यों से 100 वर्ग मीटर फैब्रिक इकठ्ठा करने के लिए दस हजार किलोमीटर की यात्रा शुरू की है ताकि भारत को गौरवान्वित करने के लिए दुनिया का सबसे बड़ा मास्क बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि उनकी यात्रा एक दिसंबर से शुरू हुई थी जो 31 दिसंबर तक चली। इस दौरान 10 राज्यों से इक्कठा किये गए फैब्रिक्स से दुनिया का सबसे बड़ा मास्क बनाया जाएगा, जिसे गिनीज बुक आॅफ वर्ल्ड रिकार्ड्स के लिए भेजा जाएगा।
मास्क का अनावरण 14 जनवरी को यूपी में होगा
निफ्ट पटना के फैशन डिजाइनर सूरज दिव्यकिरण ने बताया कि इस 100 वर्ग मीटर मास्क का अनावरण 14 जनवरी को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा यूपी में किया जाएगा। कार्यक्रम में बिहार में महिलाओं और बच्चों के लिए उल्लेखनीय कार्य करने वाली 9 महिलाओं को सम्मानित भी किया गया।

You may have missed