पटना एम्स में कोरोना से 2 की मौत, 24 नए मामले सामने आये

फुलवारी शरीफ। पटना एम्स में मंगलवार को 2 लोगों की मौत कोरोना से हो गयी, जबकि 24 नए मरीजों की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव निकली है। एम्स कोरोना नोडल आफिसर डॉ. संजीव कुमार के मुताबिक, पटना एम्स में सीवान के 57 वर्षीय रामदेव सिंह जबकि दरौली के 55 वर्षीय श्रीकांत राय की मौत हो गयी है। वहीं मंगलवार को एम्स के आइसोलेशन वार्ड में 24 नये मरीजों की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई, जिसमें अरवल, पटना, खगड़िया, समस्तीपुर, भागलपुर, अररिया, दरभंगा, जहानाबाद के मरीज शामिल हैं। इसके अलावा एम्स में 12 लोगों ने कोरोना को मात दे दिया, जिन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया।

You may have missed