बिहार में रफ्तार का कहर : अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने ड्यूटी पर तैनात चार जवानों को कुचला, एक की मौत
सीतामढ़ी। बिहार के सीतामढ़ी जिले में सोमवार की अहले सुबह एक अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने ड्यूटी पर तैनात चार होमगार्ड के जवानों को कुचल दिया। इस घटना में तीन घायल हैं, जबकि एक की मौत हो गई है। एक अन्य हादसा में एक युवक की मौत हो गई, उक्त युवक की दो हफ्ते पहले ही शादी हुई थी।


मिली जानकारी के मुताबिक, जिले के बथनाहा थाना क्षेत्र के हैदरा मिल के पास एनएच-77 पर उत्पाद विभाग के द्वारा चार होमगार्ड के जवानों की तैनाती की गई थी। सोमवार की अहले सुबह करीब 4 बजे एक स्कॉर्पियो आई, जिसे जवानों ने चेकिंग हेतु रोकना चाहा लेकिन वाहन अनियंत्रित होकर एक झोपड़ी में जा घुसी। इस दौरान अनियंत्रित स्कॉर्पियो की चपेट में चार जवान आ गए, जिससे चार जवान घायल हो गए। घायल चार जवानों में से तीन बथनाहा पीएचपी में इलाजरत हैं जबकि एक जवान ने सदर अस्पताल में दम तोड़ दिया। मृतक सिपाही का नाम जीतू साह है, वह सोनबरसा थाने के जमुआ गांव का रहने वाला था। वहीं घटनास्थल से ड्राइवर फरार हो गया है। घटना की सूचना मिलने पर सदर एसडीपीओ रमाकांत उपाध्याय सदर अस्पताल पहुंचे थे। सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया गया है।
सड़क हादसे में युवक की मौत, दो हफ्ते पहले हुई थी शादी

वहीं एक अन्य सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई है। मृतक की शादी बीते 11 दिसंबर को सुरसंड मलाही टोला में हुई थी। बताया जाता है कि चंदन कुमार, पिता-अमीरी साह, बथनाहा थाना के त्रिकोलिया गांव से ड्यटी पर जा रहा था। बथनाहा के कोठी टोला के पास अज्ञात वाहन ने बाइक को जबरदस्त ठोकर मार दी। जिससे वह गंभर रूप से घायल हो गया। गंभीर स्थिति में ग्रामीणों व मुखिया ने निजी क्लिनिक ले गए, जहां डॉक्टरों ने युवक को मृतक घोषित कर दिया। त्रिकोलिया पंचायत के जनप्रतिनिधि उमेश कुमार ने कबीर अंत्येष्टि के तहत मुआवजा देने का आश्वासन दिया है।

