February 16, 2026

घरेलू प्रताड़ना से उबकर इहलीला समाप्त करने नालंदा का बुजुर्ग पहुंचा फतुहा

फतुहा। पटना के फतुहा प्रखंड अंतर्गत स्थानीय मस्ताना घाट पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब नालंदा से एक साठ वर्षीय बुजुर्ग अपनी इहलीला समाप्त करने के लिए फतुहा पहुंचा। ग्रामीणों ने उसकी मंशा समझ तत्काल उसे पकड़ लिया तथा उसे घाट से स्टेशन रोड लाया। इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। हालांकि ग्रामीणों ने उस बुजुर्ग को काफी समझा-बुझाकर घर वापस भेज दिया। बुजुर्ग की पहचान नालंदा जिले के एकंगरसराय के धुर गांव निवासी गर्भू बिंद के रुप में हुई है। बुजुर्ग के अनुसार, वह घरेलू प्रताड़ना से उब चुका था।

You may have missed